BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 11:44 am
BIG REPORT : लाइनमैन की बड़ी लापरवाही, तो हेल्पर की जान पर बन आई सामने, लाइन सुधारने खंभे पर चढ़े हेल्पर को लगा करंट, 20 फुट नीचे गिरा युवक, अस्पताल में कराया भर्ती, पढ़े खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा | लाइनमैन की लापरवाही के चलते एक हेल्पर की जान पर बन आई। लाइन सुधारने के लिए लाइनमैन हेल्पर को खंभे पर चढ़ा दिया लेकिन बिजली बंद करना भूल गया ऐसे में जैसे ही हेल्पर विद्युत पोल पर चढ़ा उसे बिजली का झटका लग गया। वह सीधे 20 फुट ऊंचे खंभे से नीचे आकर गिर गया जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद इस युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी में पुलिस ने बताया कि भांडखापा निवासी 35 वर्षीय रामभरोस पिता लक्ष्मण उईके नामक युवक को खंबे से करंट लगकर गिरने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बयान में रामभरोस ने बताया कि वो पिंडरई के लाईनमैन सुनील सोनी के लिए हेल्परी का काम करता है।

सोमवार के दिन लाईनमैन सुनील का उसके पास फोन आया कि भांडखापा के बिजली लाईन में कुछ फाल्ट आ गया है उसे सुधार कर दे। इसके बाद रामभरोस जब खंबे में चढ़कर काम कर रहा था तभी उसे करंट का झटका लगा और वो खंबे से बीस फिट नीचे जाकर गिरकर घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE