BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 12:47 pm
NEWS : गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया, 200  से अधिक छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने ली गुरु दीक्षा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ पर  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधन द्रस्टी रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, गुरु पूजन, दीक्षा संस्कार एवं अन्य संस्कार करवाये गए जिसमे चित्तौड़गढ़ जिले से आये करीब 2 हजार से अधिक गायत्री परिजनों में भाग लिया। गुरु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व गायत्री महामंत्र का जप एवं शाम को दीप महायज्ञ संपन्न किया गया।
इस अवसर पर रमाशंकर वैद्य, रमेश चंद्र उपाध्याय, शंकरलाल सालवी, विद्याराम, नरसिंहा लाल माली, चंद्रशेखर पालीवाल, इंद्रमल आमेटा, चंद्रशेखर शर्मा, पार्वती शर्मा, किरण यादव, दीपमाला, कृष्ण गोपाल, बिनाका छिपा, मंजू नागर, शांता पवार, सीमा, वंदना कुमावत, रंजनी शर्मा, प्रभा पालीवाल, आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। यज्ञ संचालन जगदीश जोशी, देवी लाल एवं गायत्री धाकड़ ने संगीतमय किया।
इस अवसर पर लक्ष्य सेंट्रल एकेडमी बस्सी के क्लास पांचवीं से बारहवीं तक के 200  से अधिक छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने एक साथ सुनील जागेटिया द्वारा गुरु दीक्षा दिलाई गई। एवं विद्यालय स्टाफ सहित डायरेक्टर अशोक सोनी उपस्थित रहे।  जिलास्तरीय गायत्री परिजनों के एक संगोष्ठी आयोजित की। प्रबंध ट्रस्टी रमेश चंद्र पुरोहित ने परम पूज्य गुरु देव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माताजी का दिव्य संदेश एवं मिशन की आगामी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया एवं सभी उपस्थित परिजनों का आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE