BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 12:35 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद के तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, युवतियों और बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं के लिए किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर ना होना पडे और खुद आत्मनिर्भर हो इस हेतु शाखा नीमच द्वारा तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवतीयो, बालिकाओ, महिलाओं ने भाग लिया। 

मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने बताया कि संस्कार प्रमुख पूजा चित्तौड़ा उज्जैन ने अपनी बेटी और साथी के साथ युवतियों बालिकाओं महिलाओं को सुरक्षा हेतु तीन दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं को दंड चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पारंपरिक खेल खिलाए गए जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से बालिकाओं में साहस के साथ स्वस्थ होकर अपना जीवन कैसे जिया जाए बताया गया। साथ ही साथ अपने संस्कारों से जुड़े और अपने धर्म और देश के प्रति जागरूक नागरिक बने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए किसी भी कठिन समय को केसे सामना करना चाहिए बताया गया।
दंड चलाना, आत्मरक्षा करना, आदि के हुनर सिखाएं और ट्रिक्स बताई। साथ ही किस तरह अपने आप का विषम परिस्थिति में शारीरिक कुशलता से बचाव करना और प्रेरणादायक उद्बोधन से अपने अंदर आत्मविश्वास और मजबूती जगाना कार्यशाला में सीखाया गया। तीन दिवसीय शिविर में लगभग 125  की संख्या में युवतियों बालिकाओं महिलाओं ने भाग लिया। 

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, पूजा चित्तौड़ा, भारती व्यास, समृद्धि चित्तौड़ा, अध्यक्ष डॉ मनीष चमडिया, सचिव सुशील गट्टानी, पिंटू शर्मा, महिला प्रमुख सुनीता मंगल आदि मंचासीन थे। समापन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। वंदे मातरम गायन का वाचन पंकज दुबे ने किया। परिषद के शिक्षक सदस्यों का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सम्मान किया गया। शिविर शिक्षक और उनकी टीम सदस्यो द्वारा बहुत ही सुंदर डेमो प्रस्तुत किया गया। शिविर शिक्षक पूजा चित्तौड़ा, भारती व्यास, समृद्धि चित्तौड़ा का शॉल दुपट्टा श्रीफल कुमकुम तिलक से सम्मान किया गया। 

शिविर में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार गर्वी अग्रवाल, द्वितीय स्तुति अग्रवाल, सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार इशिका सैनी, द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी शर्मा को दिए गए। शिविर में भाग लेने वाली सभी युवतियों बालिकाओं को  प्रमाण पत्र दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने विद्यालयों में इस तरह के शिविर या नियमित क्लास लगाने की बात कही। 

कार्यक्रम में मनोज माहेश्वरी, रीजनल सचिव सुनील सिंहल, अशोक अग्रवाल, संजय डांगी, जीतू शक्तावत, विश्वास खंडेलवाल, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, अशोक मंगल, डॉ स्वप्निल वधवा, राजेश गट्टानी, सतीश गोयल, दिनेश मुजावदिया, संतोष खंडेलवाल, कमल गोयल, संजय गर्ग, तुषार लालका, पुरुषोत्तम गुप्ता, आशीष मित्तल, गोपाल पोरवाल, आशुतोष व्यास, गोविंद कारा महिला प्रमुख सुनीता मंगल, सुनीता सिंहल, मीना जयसवाल, अर्चना गट्टानी, माधवी जाधव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया आभार सचिव सुशील गट्टानी ने माना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE