BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 12:36 pm
BIG NEWS : तंसरामाल में निर्माण कार्य के दौरान गिरने से युवक की मौत, परिजनो ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप, लापरवाही ने ली मजदूर की जान, पढ़े खबर  

Share On:-

छिंदवाड़ा | निर्माण कार्यो के दौरान छिंदवाड़ा में बामुश्किल इक्का-दुक्का ही ठेकेदार ऐसे होंगे जो मजदूरों को सुरक्षा संसाधनों के साथ काम पर भेजते हैं, दरअसल खर्च बचाने के फेर में मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जाता है और जिम्मेदार मूकदर्शक बनकर बैठे रहते हैं । एक ऐसी ही लापरवाही ने मजदूर की जान छीन ली, सेटिंग बांधते वक्त जमीन पर गिरकर घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी में पुलिस ने बताया कि मोहखेड़ के तंसरा निवासी 42 वर्षीय लखन पिता टिशू डोंगरे नामक युवक एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता है। शाम को तंसरामाल में स्थित एक ढाबे के पीछे चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रहा था।

ठेकेदार ने उसे बिना सुरक्षा संसाधन के सेटिंग बांधने के काम में लगाया था, जब वो सेटिंग बांधने के बाद प्लाई लगा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मजदूर लखन को उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल लाया गया ओर हालत नाजुक होने के बाद जिला अस्पताल, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा लिया है जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

सारे मामले में मृतक के परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार यदि सुरक्षा संसाधन मुहैया कराता तो शायद लखन की जान नहीं जाती। सारे मामले को लेकर पुलिस प्रकरण विवेचना में बता कर उचित कार्यवाही की बात कह रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE