BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 4:43 pm
BIG NEWS : नीमच में भीषण गर्मी के बाद शुरू झमाझम का दौर, आंकड़ों ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, जानिये जावद व मनासा विकासखंड में अब तक कितनी हुई बरसात, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। शहर सहित जिलेभर में आज मंगलवार को भीषण गर्मी पड़ रही थी। सूरज के तीखे तेवर व तेज उमस से लोग परेशान हो रहे थे। इसी बीच दोपहर में एकाएक मौसम बदला और आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। कुछ ही देर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश से शहर की सड़कों पर बारिश का पानी बहन निकला। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त ग्रामीण अंचल से भी बारिश के समाचार प्राप्त हुए। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में मानसून की शुरूआत के साथ ही जोरदार बारिश हुई। दो दिन तक बारिश में कमी आई, लेकिन आज मंगलवार को एक साइकोनिक सिस्टम के बंगाल की खाड़ी में एक्टिव होने से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई। इस सिस्टम का असर दोपहर में नीमच में भी देखने को मिला। 

नीमच जिले की औसत बारिश 32.5 इंच है। गत वर्ष 04 जुलाई की अवधि तक जिले में औसत 4.0 इंच बारिश हुई थी। जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 9.3 इंच तक पहुंच चुका है। नीमच विकासखंड में इस वर्ष अब तक 8.5 इंच, जावद में 10 इंच व मनासा में 9.4 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस अवधि तक नीमच विकासखंड में नीमच में 2.4 इंच, जावद में 5.2 इंच व मनासा में 4.2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 04 जुलाई को सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 0.1 इंच वर्षा हुई। इनमें नीमच विकासखंड में 0.0 इंच, जावद में 0.3 इंच व मनासा में 0.0 इंच बारिश शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE