BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 5:00 pm
BIG REPORT : मानसून की बारिश की दस्तक का असर आम आदमी की जेब पर पड़ा भारी, महंगाई पर नहीं हो रहा नियंत्रण, सब्जियों के बढ़े दाम टमाटर धनिया महंगा बिगड़ा रसोई का बजट, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन | जिले के कसरावद में मानसून की बारिश की दस्तक का असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है। तुवर दाल के दामों में आए उछाल के बाद अब सब्जियों के दामों ने भी जायके को बिगाड़ दिया है। 20 जून तक 20 से 30 रुपए किलो तक बिकने वाला टमाटर अब सेवफल से भी महंगा हो गया। वर्तमान में टमाटर के दाम सीधे 120 रुपए किलो हो गए है।व्यापारियों का कहना है कि थोक के भाव में ही टमाटर 110 रुपए में मिल रहा है इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम में भी उछाल आया है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि टमाटर के दाम में बढ़ोतरी बारिश की वजह से आई है। लहसुन 120 रुपए के पार पहुंच गई है वहीं अदरक 240 रूपए किलो हो गया है। बढ़ते दामों के चलते किचन का बजट बेपटरी हो गया है। बारिश के चलते सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां भी महंगी हो गई है।वहीं सब्जियों की महंगाई को देखते हुए ग्राहकों का आना भी कम हो गया है। महंगाई को देखते हुए सरकार ने आम आदमी के बजट पर ध्यान देना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE