BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 5:17 pm
BIG NEWS : सावन के प्रथम दिन पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तो की भीड़, दर्शन के लिए लगी लम्बी कतार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। सावन माह शुरू होने से पहले ही मन्दिर प्रबंधन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इस वर्ष दो सावन माह होने पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। आज सावन माह का प्रथम दिवस होने पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान के दर्शन करने के लिए लम्बी कतार देखने को मिली। गर्भगृह में प्रशासन की ओर से पुलिस जवान की व्यवस्था भी की गई। मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा गीत गाते हुए नृत्य किया। 
पुजारी ने बताया कि आज श्रावण मास का प्रथम दिवस होने पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं क्योंकि इस वर्ष दो सावन होने के कारण अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE