BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 5:35 pm
KHABAR : पहले किया बीजेपी कार्यालय का घेराव, फिर डीपीआई के बाहर की नारेबाजी, चयनित शिक्षक अभ्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | 2020 में अयोजित हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करने के बावजूद भी चयनित अभ्यर्थी लगातार नियुक्ति के लिए परेशानियों का सामना कर रह हैं। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से चयनित अभ्यर्थियों गुस्सा फूटने लगा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेश भर के चयनित अभ्यर्थियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। चयनित शिक्षकों का आरोप था कि वह अपनी मांगों को लेकर पिछली 5 जून से डीपीआई के बाहर भूख हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन किसी ने इनकी सुध नहीं ली है।

चयनित शिक्षक प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद लगातार नारेबाजी कर कर रहे थे। वहीं वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने की जिद्द पर अड़े रहे। हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से खदेड़ दिया। अभ्यार्थियों ने कहा कि जल्द मांगे पूरी न हुई तो प्रदेश भर के चयनित शिक्षक भोपाल में आंदोलन करेंगे। बता दें कि यह अभ्यर्थी 51,000 पदों की मांग को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

लगातार जारी रहेगी हड़ताल
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण संघ संयोजक मंगल सिंह ने बताया प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 के अभ्यर्थी है जो कि पात्रता परीक्षा 2020 उत्तीर्ण हैं। सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2020 मे नाम मात्र के पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, जबकि भर्ती परीक्षा 2020 उत्तीर्ण चयनित शिक्षकों की संख्या 1 लाख 94 हजार है। ऐसी विसंगति तब है जब प्रदेश मे शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। इसके विरोध को लेकर हम 5 जून से डीपीआई के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार द्वारा मांगे ना मानी जाने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE