BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 6:58 pm
KHABAR : उज्जैन रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में रह वासियों ने किया चक्का जाम, सुचना मिलते ही मोके पर पहुंचे थाना प्रभारी, पढ़े खबर   

Share On:-

देवास| सुबह हुई कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत के बाद स्थानीय उज्जैन रोड पर पार्षद दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में रह वासियों द्वारा चक्का जाम किया गया।सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह पहुंचे और  आक्रोशित लोगों से चर्चा की। इस दौरान रहवासियों द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई।पार्षद दीपेश कानूनगो ने बताया कि कल रात को भी इसी रोड पर इसी जगह पर आंधीगति से जा रही बस के कारण एक दंपती घायल हो गई थी और आज हमारे साथी की बड़े वाहन के टक्कर मारने के कारण मौत हो गई।उज्जैन चौराहे से नागुखेड़ी के बीच आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं पूर्व में भी प्रशासन को उज्जैन रोड पर चल रहे ओवरलोड ट्रकों और अंध गति से दौड़ रही बसों के बारे में अवगत कराया गया था। उज्जैन रोड ब्रिज से लेकर नागुखेड़ी चोराहै तक रोड पर लोगों ने द्वारा अतिक्रमण कर रखा है।  211 करोड़ की लागत से पूरा रोड भी बनने के लिए सेंशन हो चुका है लेकिन ना रोड बन रहा है ना प्रशासनिक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।आज उसी लापरवाही का नतीजा हमारे बीच में रहने वाले मित्र को भुगतना पड़ा।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इटावा चौकी के सामने रहवासियों ने भारी वाहन और अतिक्रमण सहित तेज रफ्तार चल रहे वाहनों पर कार्यवाही के लिए प्रदर्शन किया था उन से चर्चा कर सभी समस्याओं को अपने अपने विभाग को अवगत कराया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE