BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 7:08 pm
KHABAR : जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन, 10 सूत्री मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम | चुनावी वर्ष में विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लंबित मांगों को लेकर आंदोलन और प्रदर्शनों का दौर जारी है। रतलाम में भी स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाफ ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है और ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी करने की गुहार लगाई है । गौरतलब है कि महीने ही डॉक्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की थी। वहीं,अब जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। रतलाम जिला अस्पताल परिसर में आज नर्सिंग स्टाफ संगठन ने प्रदर्शन कर सीएमएचओ और सिविल सर्जन को 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले नर्सिंग स्टाफ 10 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाते रहे हैं। लेकिन चुनावी साल में कर्मचारियों के सब्र का बांध भी टूट रहा है। रतलाम में आज जिला अस्पताल नर्सिंग स्टाफ द्वारा अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन देकर प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी नहीं होने की दशा में चरणबद्ध आंदोलन कर उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर नर्सिंग स्टाफ से जुड़े जिला अस्पताल और एमसीएच के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE