BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2023, 8:16 pm
KHABAR : आण आश्रम पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उमड़ा आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब, पढ़े दशरथ नागदा की खबर  

Share On:-

कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के पावन पवित्र मंदिर से लगे अति प्राचीन व चमत्कारी, रमणीय स्थल श्री देवनाथ जी की जीवित समाधि आण आश्रम पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम पूर्वक मनाया गया। 
आश्रम से जुड़े गुरु भक्तो ने जानकारी देते हुए बताया कि हजारों वर्ष पूर्व श्री देवनाथ जी महाराज ने उक्त स्थल पर जीवित समाधि ली। यह स्थल आज भी तात्कालिक फल देने वाला एवं चमत्कारिक स्थल है। इस स्थल पर वर्तमान में विराजित संत श्री राजनाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में 3 जुलाई 2023 सोमवार को गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया। जिसके तहत प्रातः धुना पूजन श्री देव नाथ जी महाराज का रुद्राभिषेक, पूजन,आरती, गादी पूजन व गुरु पूजन के साथ ही सांय 5 बजे श्री देव नाथ जी की महाआरती व भंडारे का आयोजन देर रात तक चला। इसी क्रम में दोपहर में महिला र्कीतन हुआ व रात्रि को भव्य भजन संध्या पुरी रात चलती रही।उक्त स्थल पर गुरु पूर्णिमा उत्सव को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया सैकड़ों महिला-पुरुषों का आना-जाना लगा रहा। 
सभी श्रद्धालुओं ने तन मन धन से सहयोग कर गुरु पूर्णिमा उत्सव को भव्यता प्रदान की और गुरु आशीर्वाद का लाभ लेने पुर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, नप अध्यक्ष उर्मिला पटवा, उपाध्यक्ष सोनाली पटवा, जन प्रतिनिधियों के साथ राजनीतिक जन सभी समाजों के प्रबुद्ध जन और महिला, पुरुष, युवक-युवतियों ने पंहुच कर गुरु पूर्णिमा उत्सव को भव्यता दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE