चीताखेड़ा। ग्रामीण जनो ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य युगल किशोर टेलर, नागेश्वर जावरिया, प्रहलाद टेलर, मुकेश जूणी, महेन्द्र माली, लक्की बना, कार्तिक शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।