मनासा। मंगलवार को देर शाम 7 बजे नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मनासा-मंदसौर रोड पर बंड पिपलिया के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें में मनासा तहसील क्षेत्र के हीरालाल पिता सत्यनारायण धनगर उम्र करीबन 25 वर्ष निवासी चचोर थाना क्षेत्र रामपूरा की मौके पर मोत हो गई।
झारड़ा चोकी प्रभारी संदीप मौर्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक टवेरा कार और बाइक में भिड़ंत कल शाम को हो गई थी जिसमें बाइक सवार चचोर निवासी हीरालाल पिता सत्यनारायण धनगर की मौके पर मौत हो गई और दूसरा युवक कमल पिता हरिशंकर मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नारायणगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के बाद जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया है। वहीं हीरालाल का शव नारायणगढ़ हॉस्पिटल रखा गया है। जिसका आज पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।