शाजापुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वाधान में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश गोंड साहब एवं साहित्य परिषद के अध्यक्ष जितेन्द्र देवतवाल ज्वलंत ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संतोष शर्मा तथा विशेष अतिथि प्रमोद वैद्य ने अपनी उपस्थिति से समारोह को सफल बनाया।
काव्य गोष्ठी में कवि देव शर्मा, जितेन्द्र देवतवाल ज्वलंत, अर्पित शर्मा, संतोष शर्मा, कैलाश गोड़, सज्जाद अहमद कुरेशी, पटवारी ललित कुम्भकार, राधेश्याम भाटिया, महेश राठौर सहित अन्य कवियों ने रचना पाठ किया।
वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश गोंड ने बच्चों पर अपनी रचना प्रस्तुत की। वहीं कवि देव शर्मा ने गुरु सत्ता को करें नमन अंतर मन की गहराई से पेश की। जितेन्द्र देवतवाल ज्वलंत ने रचना अक्षर के आराधक तथा कवि सज्जाद अहमद कुरेशी ने बेटियां, कवि अर्पित शर्मा ने कुछ हुआ तो है, कवियत्री संतोष शर्मा ने सिला मिला है एक पर के मुस्कुराने का गजल प्रस्तुत की। वहीं साहित्यकार ललित कुम्भकार एवं राधेश्याम भाटिया ने भी अपनी रचना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ने एवं आभार ग्रंथकार प्रमोद वैद्य ने माना।