BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 11:50 am
BIG NEWS : धार्मिक स्थलों की 7 दिवसीय यात्रा, सारी सुविधाओं से लैस, 17 अगस्त को राजा हनुमान की नगरी सरसी से जयकारों के साथ होगी प्रारंभ, पढ़े पवन धाकड की खबर 

Share On:-

जावरा। धार्मिक स्थलों पर घूमने के इच्छुक यात्रियों के लिए खास 7 दिवसीय यात्रा राजा हनुमान की नगरी सरसी से 17 अगस्त गुरुवार को प्रातः 9 बजे लगभग 5 लग्जरी बसों के द्वारा 311 से अधिक यात्रियों को श्री शत्रुंजय गिरिराज, श्री पालीताणा तीर्थ यात्रा का अनुपम अवसर देवभूमि में भ्रमण करने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। 
ये सात दिवसीय यात्रा चूल तेरस महा महोत्सव समिति राजा हनुमान मित्र मंडल सरसी के तत्वाधान में निकाली जा रही है। वहीं कोई भी इस यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। यात्रा में जाने वाले सभी यात्रियों के लिए एक लाभार्थी परिवार द्वारा आकर्षक उपहार के रूप में नि:शुल्क ट्रॉली बैग यात्रा करने वाले समस्त यात्रियों को दिए जाएंगे। वहीं पूरी यात्रा 7 दिन की होगी। यात्रा के दौरान हर बसों में गुरु भगवंत विराजमान रहेंगे। सभी यात्रियों के लिए ठहरने खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था समिति के द्वारा जगह-जगह पर निर्धारित की जा चुकी है। सभी यात्रियों के लिए स्वादिष्ट अल्पाहार भोजन की व्यवस्था इत्यादि रहेगी। इस यात्रा का शुल्क मात्र 3000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से समिति द्वारा निर्धारित किया गया है। वहीं सभी यात्रियों को सीट नंबर के माध्यम से दी जा रही हैं। 
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह यात्रा आगे भी कई वर्षों तक निरंतर जारी रहेगी। 
इस दौरान यात्रा सरसी से जैन तीर्थ मोहनखेड़ा, राणापुर, झाबुआ, पावागढ़, श्री मणि लक्ष्मी, सारंगपुर अयोध्या पुरम, पालीताना, तलेटी दर्शन के पश्चात गिरिराज यात्रा पहाड़ों पर हजारा पार्श्वनाथ, दीप दमन में समुद्र स्नान, सोमनाथ मंदिर, गिरनार, जूनागढ़, डाकोर जी, श्री शिमंधर जैन तीर्थ दाहोद इत्यादि जगह यात्रियों को दर्शन करवाए जाएंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE