BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 12:59 pm
KHABAR : कोलार सिक्सलेन प्रोजेक्ट पर आपत्ति, कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलेक्टर आशीष सिंह को कोलार प्रोजेक्ट को लेकर ज्ञापन सौंपा

Share On:-

भोपाल | कोलार में सिक्सलेन का निर्माण चल रहा है। गोल जोड़ से ललिता नगर तक एक तरफ की लेन बनाई जा रही है। दूसरी ओर, प्रोजेक्ट में लेटलतीफी हर रोज लाखों लोगों पर भारी पड़ रही है। बारिश होते ही दूसरी तरफ की लेन पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है तो बारिश थमने पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। इसी बीच कांग्रेस ने प्रोजेक्ट को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने प्रोजेक्ट का नक्शा सार्वजनिक करने की मांग की है।

इसे लेकर मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ समेत अरुण श्रीवास्तव, विजय शंकर दीक्षित, सुबोध अग्रवाल आदि ने कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा और बुधवार को कोलार प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने की बात कहीं।

प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस की मांग

कोलार सिक्सलेन का टीएनसीपी का नक्शा, राजस्व का नक्शा एवं उसके आधार पर बना पीडब्ल्यूडी का नक्शा उपलब्ध कराया जाए। उक्त नक्शे को सार्वजनिक किया जाए। बिना नोटिस दिए घरों को तोड़ना गलत है।
कोलार सिक्सलेन पर जहां-जहां कार्य चल रहा है, वहां बेरिकेट्स लगाए जाए।
कलेक्टर बुधवार को खुद प्रोजेक्ट का निरीक्षण करें और लोगों को हो रही समस्या को जाने।
एप्रोच रोड के गड्‌ढे भरवाए जाए। ताकि, राहगीरों का आवागमन व्यवस्थित हो सके।
कार्य की गुणवत्ता की जांच भी समय-समय पर कराई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE