BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2023, 3:18 pm
BIG REPORT : वार्ड क्रमांक 37 मिर्जाबाखल में गीले सुखे कचरे को उठाने की बात पर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट, कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंचे और युवक पर कार्रवाई की मंाग, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। वार्ड क्रमांक 37 मिर्जाबाखल में गीले सुखे कचरे को उठाने की बात पर निगम कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद निगम के सभी दरोगा व कर्मचारी कोतवाली थाने पहुंचे और मारपीट करने वाले युवक पर कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल आज सुबह मिर्जाबाखल क्षेत्र में गीला सुखा कचरा गाड़ी एमपी 41 जी ए 3598 के चालक अखिलेश ने नगर निगम वार्ड 37 के दरोगा कमलेश पिता देवीलाल रागवे निवासी वासुदेवपुरा को सूचना दी की गुलरेज द्वारा गिला सुखा अलग अलग नहीं किया जा रहा है। जिस पर दरोगा कमलेश गाड़ी के पास पहुंचा और गीला सूखा कचरा अलग अलग करने की बात कही तो दरोगा कमलेश रागवे पर मिर्जाबाखल क्षेत्र में अभद्रता कर गुलरेज ने डंडे से मारपीट की। साथ ही गुलरेज के भाई गामा और उसकी मां ने भी गाली गलौज कर झूमा झटकी की। इसके पहले निगम कर्मचारी वहां कचरा उठाने के लिए गया था उसके साथ भी मारपीट करने वाले युवक व उसके परिवार द्वारा अभद्रता की गई थी। समझाइश के लिए वार्ड दरोगा जब मिर्जाबाखल क्षेत्र में पहुंचे तो उनके साथ युवक द्वारा डंडे मारपीट की गई। जिससे नाराज सभी निगम के स्वास्थ्य कर्मचारी व दरोगा सिटी कोतवाली पहुंचे और संबंधित व्यक्ति पर प्रकरण दर्ज करवाया गया। पिछले दिनों भी शहर में इस प्रकार से निगम कर्मचारियों से मारपीट व अन्य अभद्रता करने की घटनाएं हो चुकी है। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।कोतवाली पुलिस ने कमलेश पिता देवीलाल रागवे की रिपोर्ट पर गामा पिता सईद व गुलरेज एक अन्य महिला निवासी मिर्जाबाखल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरणदर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE