सेगांव | पत्र मे प्रदेशभर मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग संवर्ग के मांगो का निराकरण न होने पर दिनांक 10 जुलाई 2023 से काम बंद हड़ताल पर चले जायेगे। एसोसिएशन ने मांग की है कि नर्सिंग आफिसर को ग्रेड पे- 4200/- सीनियर नर्सिंग आफिसर ग्रेड पे 3600/ मेट्रन को ग्रेड पे 4800/- दिया जाये।
रात्रिकालीन आकस्मिक चिकित्सा भत्ता चिकित्सको की भांति नर्सेस को भी दिया जाये।
नर्सिंग ट्युटर के पद सृजित किये जाये, पुरानी पेंशन पुर्व की भांति लागु की जाये, नर्सिंग स्टुडेंट्स का स्टायफंड 3000/- से बढाकर 8000/- किया जाये,सहित विभिन्न मांगे शामिल है। इस अवसर पर नर्सिंग आफिसर राखी चौहान,त्रिवेणी सिटोले,रोशनी सोलकी,बृजलता मंडलोई,दीक्षा साहु,सलोनी सहिदे,विकिता पुनासिया उपस्थित रहे।