मुरैना। सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक ने आज रात अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटनारू जौरा थाना क्षेत्र स्थित परसौटा गांव की है। युवक बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर बेटी को साथ लेकर घर से निकला था। इसके बाद वापिस नहीं लौटा। सुबह बाप-बेटी के शव कुएं में पड़े हुए मिले। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव पानी से बाहर निकाले, और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। मरने से पहले युवक ने अपनी बेटी को जलेबी खिलाई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जौरा थाना क्षेत्र स्थित परसौटा गांव निवासी मातादीन धाकड़ पेशे से मजदूर था। वह गांव में ही रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-,पोषण कर रहा था। बीते रोज मंगलवार की शाम किसी बात को लेकर मातादीन की परिजनो से बहस हो गई। इसके बाद रात करीब 8 बजे मातादीन अपनी डेढ़ साल की बेटी जान्हवी के साथ घर से बाइक पर सवार होकर निकल गया। जाने से पहले उसने परिजनों को बताया कि, वह किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहा है। ग्रामीणों ने उसे कैलारस की तरफ जाते हुए देखा था। इसके बाद वह वापिस नहीं लौटा। आज सुबह परिजन उसकी तलाश करते हुए गांव से बाहर नहर पर पहुंचे तो, यहाँ पर उसकी बाईक पड़ी हुई मिल गई। बाइक के पास में हीं एक कागज पर जलेबी के टुकड़े रखे हुए मिले। इसे देखकर परिजनों को किसी अनहोंनी की आशंका हुई। परिजन उसे तलाशते हुए एक कुएं पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कुएं के अंदर झांककर देखा तो बच्ची का शव पानी पर तैरते हुए दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। खबर लगते ही एसडीओपी ऋतु केवरे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकाल लिया। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बच्ची की शिनाख्त जान्हवी धाकड़ के रूप में की। परिजनों ने बताया कि जान्हवी को उसका पिता मातादीन धाकड़ रात को अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद से दोनों वापिस नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस ने कुएं में मातादीन के शव को खोजना शुरू कर दिया। बताते है कि, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक के शव को भी कुएं से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने मृतकों के सबंध में परिजनों से पूछताछ करने के बाद दोनों शवों को पीएम के लिए जीरा अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि, मरने से पहले युवक ने नहर पर बैठकर बेटी की जलेबियां खिलाई है। एसडीओपी ऋतु केवरे का कहना है कि, आज सुबह एक बच्ची का शव कुएं में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को पानी से बाहर निकालने के बाद पता चला कि उसका पिता भी गायब है। इसके बाद कुएं में युवक के शव की खोजबीन की गई। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद दूसरा शव भी पानी से बाहर निकाल लिया गया है। मृतक के शरीर पर किसी चोट आदि के निशान नहीं है। इसलिए यह कहना मुश्किल है, कि, किसी ने मारपीट कर उस्की हत्या की है। पूछताछ के दौरान मृतक की बहन सूदखोरों पर हत्या का आरोप लगा रही है। अभी उसकी पत्नी से पूछताछ नहीं की गई है। मौत की असल बजह पीएम रिपोर्ट व जांच के बाद ही पता चलेगी। मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। उधर इस घटना की खबर लगते ही जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।