BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 11:39 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले को मिली बड़ी सौगात, अब पीजी कॉलेज में क्रीड़ा विभाग का होगा अध्ययन प्रारंभ, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उज्जैन संभाग में आने वाला मंदसौर जिला एक ऐसा एकमात्र जिला होगा जहा क्रीड़ा विभाग से संबंधित पीजी कालेज में कोर्स कराया जाएगा। जिससे मंदसौर जिले के छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अमूमन आस पास के जिलों के छात्र-छात्राओं को इस विषय को लेकर मंदसौर जिले में अध्ययन करने का लाभ मिलेगा। इस सब्जेक्ट को लेकर छात्र एवं छात्राओ को
सभी तरह के खेल विषय में बताया एवं सिखाया जाएगा और अध्ययन कराया जाएगा। 

इस सब्जेक्ट को लेकर मन्दसौर और आसपास के छात्र-छात्राओं को इंदौर, भोपाल में जाकर मोटी रकम से जेब ढीली करनी पड़ती थी और वहां यह कोर्स करने जाना पड़ता था। लेकिन अब मंदसौर जिले के पीजी कॉलेज में छात्र आकर खेल से जुड़े विषय पर अध्ययन कर आगे बडेंगे। 

बड़ी बात यह है कि इस सब्जेक्ट को कंप्लीट करने के बाद छात्रों को रोजगार का लाभ मिलेगा। मंदसौर जिले के पीजी कॉलेज में सभी खेल के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। इस साल क्रीड़ा विभाग में 60 बच्चो को एडमिशन दिया जायेगा जिससे छात्रों का इस विषय पर रूझान बढ़ेगा। अगले सत्र में सीटे और बढ़ा दी जाएगी। कम से कम फीस के साथ बच्चों को एडमिशन दिया जायेगा। गरीब परिवार का बच्चा भी इस क्रीड़ा में शामिल होकर अपने देश का नाम गौरव करेगा और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएगा। ओबीसी, एसटी/एससी के अंतर्गत आने वाले छात्रों को स्कॉलर शिप में ही सारी फीस माफ हो जायेगी। 
जनभागीदारी अध्यक्ष ने बताया कि मन्दसौर पीजी कॉलेज के लिए यह एक बड़े गर्व कि बात है। मंदसौर पीजी कॉलेज को क्रीड़ा प्रतियोगिता की मान्यता प्राप्त हुई हैं कालेज में 7 जुलाई से एडमिशन शुरू कर दिए जायेंगे। विधायक और सांसद का इसको लेकर बड़ा योगदान रहा हैं। इस कोर्स को करने में 15 हजार रूपए प्रति साल लगेंगे। तीन साल का कुल 45 हजार रूपए फीस वहन करना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE