BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 2:44 pm
BIG REPORT : जिले का सुरपाला गाव और पुरानी रंजिश, जब चक्की पर गेहूं पिसवाने गई महिला, तो मचने लगा शोर फिर दौड़े परिजन, जानिए क्या है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के ग्राम सुरपाला में रंजिश के चलते महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़ित के मुताबिक युवक के खिलाफ करीब डेढ़ साल पहले पुलिस शिकायत की थी, तभी से वह परिवार को परेशान कर रहा है। अस्पताल में उपचाररत महिला ने बताया वह बुधवार दोपहर करीब 12,30 बजे गांव की चक्की पर गेहूं पिसवाने गई थी। लाइट बंद होने से खाली हाथ घर लौट रही थी इसी दौरान गांव के ही नरेंद्र ने घात लगाकर सफेद बोतल में रखा एसिड फेबक दिया। घायल महिला ने बताया पहले तो वह पानी समझी लेकिन देखते ही देखते शरीर पर पहनी साड़ी सहित अन्य कपड़े गलने लगे और शरीर मे जलन होने लगी। उन्होंने शोर मचाया, जिस पर पास ही बाड़े में मौजूद बेटा दौड़कर आया और उसने शरीर पर करीब 7 बाल्टी पानी छिड़का जिससे जलन कम होने लगी। कुछ ही देर में हाथ और पीठ में जलने के घाव नजर आए जिसके बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। गोगावां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE