BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2023, 5:56 pm
KHABAR : ग्राम देरवालिया की बेनी नदी में बहा ट्रैक्टर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वीडियो वायरल, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी जिले की पाटी तहसील अंतर्गत वनग्राम देरवालिया की बेनी नदी में तेज उफान आने से ट्रैक्टर ट्राली व अन्य एक ट्राली तिनके की तरह बह गए,लोगो ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। घटना में कोई जनहानि नही हुई। ट्रैक्टर ट्राली बेनी नदी में रेत भर रही थी उसी दौरान बारिश के बीच नदी उफान पर आ गई, गनीमत रही कि कोई शख्स उफान की चपेट में नहीं आया।


यह मामला पाटी क्षेत्र के देरवालिया गांव का है,इस दौरान नदी में भारी उफान देखने को मिला,बेनी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और देखते ही देखते नदी की धार में एक ट्रैक्टर ट्राली समेत व एक अन्य ट्राली बह गई, हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ,सुबह नदी का जलस्तर कम होने पर ट्रैक्टर 100 मीटर की दूरी पर मोड़ में अटका हुआ दिखाई दिया। 


प्राप्त जानकारी ट्रैक्टर सुसतीखेड़ा निवासी मांगीलाल पटेल व ट्राली रूपा पिता पदमा निवासी मेनिमाता की बताई जा रही है। जो कि देरवालिया की बेनी नदी में रेत भरने के लिए आया था। नदी में रेत भरने के दौरान अचानक बारिश का पानी आ गया। इस दौरान मजदूर तो भाग गए लेकिन चालक द्वारा ट्रैक्टर स्टार्ट कर निकालने की कोशिश ही कर रहा था कि बहाव तेज होने से नाकामयाब रहा और खुद भी ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई।


बड़वानीरूजिले के पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम देरवालिया में बुधवार की दोपहर को अचानक नदी में बाढ़ आ गई जिसमें मोके पर मौजूद एक ट्रेक्टर एवं दो ट्राली देखते देखते पानी मे बह गई जिसको वीडीओ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है उल्लेखनीय है की पाटी के पहाड़ी क्षेत्र बोकराटा में पिछले दो दिनों से तेज बारिश हो रही है वही वेणी नदी दुर्गम एवम पहाड़ी नालों का तेज बहाव बहता है ग्राम देरवालिया में नदी के बीच ट्रेक्टर में मजदूर रेत भर रहे थे तभी अचानक नदी में पानी आ गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE