पाली | जिला मुख्यालय नवलखा रोड पर अति प्राचीन एक भवन बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा जगह-जगह से पूर्ण क्षतिग्रस्त हो चुका यह भवन कभी भी नीचे गिर कर बड़े हादसे का कारण बन सकता है वहीं आज वार्ड वासियों एवं व्यापार मंडल ने जिला कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तुरंत प्रभाव से उक्त मकान को नीचे सुरक्षित नीचे गिराने की मांग की जिसे की जनहानि से बचा जा सके,
साथ ही व्यापार मंडल एवं वार्ड वासियों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी की समय रहते इस मकान की नही गिराया गया या मरम्मत नही कराई गई, तो बड़ा हादसा हो सकता है, अगर मकान नीचे गिर गया तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी