BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 12:10 pm
KHABAR : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना में, धाकड़-किरार और रजक समाज के सम्मेलन में करेंगे शिरकत, सिमरोद में आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

 

गुना | केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना के दौरे पर हैं। इस दौरान वह आदिवासी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। बमोरी विधानसभा के सिमरोद गांव में आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया गया है। पहले केवल धाकड़ और रजक समाज का सम्मेलन ही आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम बाद में जोड़ा गया है। अब वह अपने दौरे के दौरान वह सबसे पहले आदिवासी समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे।

जारी कार्यक्रम के अनुसार केन्‍द्रीय नागर विमानन एवं इस्‍पात मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया आज दोपहर 3:50 बजे बमोरी इलाके के सिमरोद पहुंचेंगे। यहां वे आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां से चलकर वे 5:45 बजे नानाखेड़ी इलाके में एक निजी गार्डन में आयोजित किरार-धाकड़ समाज के सम्मेलन में शामिल होंगे। 7:45 बजे वे स्‍थानीय सर्किट हाउस में पहुंचेंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार को वह मानस भवन में रजक समाज के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। यहां से वह राघोगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इस संबंध में कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेन्‍द्र जाटव जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग तथा कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी शैलेन्‍द्र सिंह यादव मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी को नियुक्‍त किया गया है। इसके साथ ही अन्‍य आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में विभिन्‍न अधिकारियों की तैनाती की गयी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE