BREAKING NEWS
NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच की मनस्वी जैन ने हासिल की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 2:27 pm
KHABAR : अंडरब्रिज से थोड़ी राहत, दुर्घटना के बाद चालू किया अंडरब्रिज, आरओबी के लिए करना होगा इंतजार, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मांगलिया क्षेत्र में अंडरब्रिज गुरुवार को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया। अंडरब्रिज संकरा होने से शाम को जाम लग गया। रहवासियों का कहना है कि अंडरब्रिज से थोड़ी राहत ही मिल पाएगी, क्योंकि क्षेत्र में 20 से ज्यादा कॉलोनियों के रहवासी यहां से गुजरेंगे। एक अंडरपास से इतने वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल रहता है।


इधर, गुरुवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हमने रहवासियों से जून में वादा किया था। रेलवे अधिकारियों से चर्चा के बाद अंडरपास फिर से चालू करवा दिया। 41 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत किया गया है। यह ओवरब्रिज बन जाने से 20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ब्रिज का निर्माण शुरू करें।


अंडरपास बंद होने से 17 वर्षीय छात्र प्रितेश राठवे पटरी पार करते हुए घायल हो गया था। घायल छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मंत्री सिलावट बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल के परिजन से चर्चा की और आश्वस्त किया कि उपचार का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE