BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2026, 6:49 pm
NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर मंथन, एआईसीसी सचिव रित्विक मकवाना का दौरा, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

निंबाहेड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी रित्विक मकवाना ने गुरुवार को एक दिवसीय निंबाहेड़ा प्रवास के दौरान कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की तथा पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियानों की प्रभावशीलता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मकवाना ने निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बूथ प्रबंधन, जनसमस्याओं, जनसंपर्क गतिविधियों और संगठन विस्तार की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुने।

मेवाड़ी परंपरा के साथ हुआ स्वागत-
पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा, प्रदेश महासचिव छोटूसिंह मीणा, सचिव ललित बोरीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया तथा बड़ीसादड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बद्री जगपुरा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रित्विक मकवाना एवं अन्य अतिथियों का मेवाड़ी साफा पहनाकर तथा कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : मकवाना

अपने संबोधन में रित्विक मकवाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की विचारधारा पर आधारित संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रियता एवं समर्पण से ही संगठन मजबूत बनता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सेवा और जनहित कांग्रेस की पहचान : आंजना
पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सेवा, समर्पण और जनहित पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा-
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE