BREAKING NEWS
शाजापुर के कमलपुर में बाबा रामदेव जन्मोत्सव.. <<     खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 2:52 pm
KHABAR : MP में पुरानी पेंशन, डीए का मुद्दा फिर गरमाया, 4 अगस्त को छुट्‌टी पर जाएंगे, और 28 जुलाई को सभी जिलों में धरना देंगे कर्मचारी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल | मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन, डीए आदि का मुद्दा फिर गरमा गया है। कुल 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे। 28 जुलाई को सभी जिलों में धरना प्रदर्शन होगा, जबकि 4 अगस्त को वे एक दिन की छुट्‌टी पर रहेंगे। हड़ताल को लेकर कर्मचारी संगठनों ने विभाग को नोटिस भी दिया है।

मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। 28 जुलाई को सभी जिलों में 4 घंटे का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 4 अगस्त को कर्मचारी छुट्‌टी पर रहेंगे। मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश पेंशनर एसोसिएशन ने आंदोलन करने की घोषणा की है।

इन मांगों को लेकर प्रदर्शन

कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत
पुरानी पेंशन बहाल करने
लिपिकों के ग्रेड-पे में विसंगति को दूर करने
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदनाम देने
वाहन चालक की भर्ती
टैक्सी प्रथा खत्म करने
सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता देने
सीपीसीटी खत्म कर आउट सोर्सेस प्रथा बंद करने
शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने
स्थायीकर्मियों को नियमित करने कर्मचारियों की पदोन्नति करने
धारा 49 समाप्त करने
पेंशन के लिए अंशदाई पेंशन की गणना 25 वर्ष करने
आंगनवाड़ी अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने
राजस्व कर्मचारियों की मांगों सहित अन्य मांगों को पूरा करें

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE