BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 3:31 pm
BIG NEWS : सिल्वर पार्क कॉलोनी की उर्मिला और अंजान नंबर पर बात, जब जेठानी ने लगाई आवाज तो नहीं खोला दरवाजा, फिर जैसे ही मौके पर पहुंचा पति तो उड़ गए होश, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। औद्योगिक थाना अंतर्गत मल्हार कॉलोनी क्षेत्र स्थित सिल्वर पार्क कॉलोनी में रहने वाली नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस और नायब तहसीलदार पूजा भाटी पहुंचे जिला चिकित्सालय जहा औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। 


जानकारी के अनुसार टोंकखुर्द तहसील के रनायार गांव में रहने वाली उर्मिला उम्र 20 वर्ष का विवाह भगवान सिंह से 28 फरवरी को हुआ था। पति भगवान सिंह पीथमपुर में फैक्ट्री में काम करता है और अपने भाई व भाभी के साथ देवास के सिल्वर पार्क कॉलोनी में रहता है। गुरुवार शाम को जेठानी ने उर्मिला को आवाज लगाई तो कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया, इसके बाद जेठानी ने अपने पति व रिश्तेदारों को फोन पर सूचना दी। सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर दरवाजा तोड़ा तो उर्मिला पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतिका उर्मिला की बहन रानी और पिता हीरालाल ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए परेशान करते थे और उसका पति शक करता था। पति, जेठ,जेठानी और ससुर ने उसके साथ मारपीट भी की। इधर पति भगवान सिंह ने बताया कि 1 दिन पहले रात को उर्मिला ने अपने मोबाइल से एक अनजान नंबर डिलीट कर दिया था। जब मैंने पूछा तो बताया कि पहले का कोई परिचित था जिसके बाद मैं ड्यूटी पीथमपुर पर चला गया था। दिन में बात हुई थी और फिर शाम को पता चला कि उर्मिला ने फांसी लगा ली। उर्मिला के जेठ ने बताया कि मैं कंपनी गया था घर पर मेरी पत्नी अकेली थी। मेरी पत्नी ने फोन पर बताया कि उर्मिला दरवाजा नहीं खोल रही है।मैं घर गया और दरवाजा खटखटाया काफी देर खटखटाने के बाद नहीं खुला तो ऊपर चढ़कर देखा तो उर्मिला फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद पुलिस को फोन लगाया पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़कर उसे उतारा। औद्योगिक थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE