BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 4:02 pm
BIG REPORT : जिले के ग्राम टेमरनी से शकरखेड़ी के बीच सड़क बनी ग्रामीणों कि परेशानी का सबब खेतों में भरा पानी, फसल भी हुई ख़राब, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के ग्राम टेमरनी से शकरखेड़ी के बीच बनी सड़क क्षेत्रवासियों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का सबब बन गया है। इस सड़क निर्माण के दौरान पुलिया बंद किए जाने से और सड़क की ऊंचाई बढऩे से बारिश का पानी खेतों में घुस रहा है, जिससे फसलें खराब हो रही है। इसकी शिकायत गुरुवार को किसानों ने कलेक्टर से शिकायत कर उक्त समस्या के निराकरण की मांग की है।एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मोतीराम बडोले, शांतिलाल सोलंकी, साधु परमार आदि ने बताया कि यह समस्या पिछले 2 साल से बनी हुई है। जिससे करीब एक दर्जन किसान परेशान है। सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा टेमरनी से शकरखेड़ी के बीच पिछले 2 सालो से सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। उनके खेत बिसनपुरा और टेमरनी के बीच है। रुक-रुककर चल रहे काम के चलते कई पुल- पुलिया बंद कर दी गई है। सड़क की ऊंचाई भी खेतों से करीब 4 फीट ऊंची है। इस कारण बारिश के दिनों में पूरे खेत जलमग्न हो रहे है। सरपंच मोतीराम ने बताया कि निर्माण के दौरान ही इस समस्या को लेकर ठेकेदार से चर्चा की थी, जिस पर वह बार-बार महज आश्वासन दे रहा है लेकिन पानी निकासी के लिए कोई पाईप नही डाले गए,।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE