BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 4:14 pm
KHABAR : प्रोग्राम में शामिल स्टूडेंट्स व फैकल्टी, अतिथियों ने किया उत्साहवर्धन, स्कूल में छात्र-शिक्षक काउंसिल सदस्यों का गठन, स्टूडेंट्स ने पानी बचाने की थीम पर दी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति, पढ़े खबर :   

Share On:-

इंदौर |  सिका 54 स्कूल में शुक्रवार को छात्र-शिक्षक काउंसिल सदस्यों का गठन किया गया। इस आयोजन में स्टूडेंट्स व फैकल्टी शामिल हुई। नवनिर्वाचित काउंसिल सदस्य नेतृत्व की अवधारणा को फिर से परिभाषित करने के संकल्प के साथ आगे आए। जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ की थीम पर आधारित इस उत्साहपूर्ण समारोह में स्कूल के सभी क्षेत्रों के युवा नेतृत्व ने स्कूल को गौरवान्वित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पदाधिकारियों ने बढ़ाया स्टूडेंट्स का उत्साह

इस मौके पर सिका एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी कार्तिक शास्त्री मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्रों से जीवन के सभी क्षेत्रों में एकता और अखंडता को विकसित करने का आग्रह किया। ट्रस्ट अध्यक्ष पी बाबूजी ने नेतृत्व में निडरता पर जोर देते हुए सभी को बधाई दी। ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी डॉ.विजयलक्ष्मी अयंगर ने पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर रोशनी डालते हुए स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया। इस प्रोग्राम में प्रसन्नता, संगीत, माधुर्य का सुंदर मिश्रण देखने को मिला।

स्टूडेंट्स ने दी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति

पानी बचाओ की थीम पर प्रस्तुत शास्त्रीय नृत्य प्रतिभागियों के उत्साह की आदर्श प्रस्तुति दी। परिषद संयोजक डॉ. सुनीता पाटिल ने सत्र के नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार के समर्थन के लिए आश्वासन दिया। चमचमाते बैज ने स्टूडेंट्स के चेहरों पर चमक और आत्मविश्वास बढ़ा दिया। कार्यक्रम में ट्रस्टी एस.एम.अय्यर, एसएमसी संयोजक टी.एस.आर.राघवन, एसएमसी सदस्य शिवप्रसाद आदि मौजूद रहे। प्रिंसिपल सुजा मैथ्यू ने भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को अवसरों और प्लेटफॉर्म की उपलब्धता के बारे में आश्वस्त किया। विजय जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया और रिद्दिमा तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE