BREAKING NEWS
NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच की मनस्वी जैन ने हासिल की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : टीईटी से राहत की मांग को लेकर शिक्षकों का.. <<     BIG NEWS : मानसून की सुस्त चाल से अटकी बोवनी, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्कूल खुलते ही उज्जैन में 70 बसों की जांच,.. <<     KHABAR : कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह आंदोलन, पूर्व.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाकर हरित क्षेत्र बना रही.. <<     BIG NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं.. <<     खरगोन में कांग्रेस महिलाओं का.. <<     KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम.. <<     KHABAR : नीट धांधली के खिलाफ एमपी कांग्रेस का बड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 8 साल बाद विंध्य विकास प्राधिकरण में नई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 5:02 pm
BIG NEWS : रतलाम जिले की सरसी पुलिस ने 3 लोगो को शंका के आधार पर की पूछताछ तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े पवन धाकड की खबर 

Share On:-

जावरा। सरसी पुलिस चौकी ने शंका के आधार पर 3 लोगों को उठाकर चौकी पर लाकर, सख्ती से पूछताछ की तो, करीब एक माह पुरानी चोरी करना कबूली। जावरा के समीप गांव रेवास में में करीब एक माह पहले किसान राधेश्याम परमार, के कुवे से मोटर व करीब 20 फीट केबल चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट, परमार ने सरसी चौकी पर दर्ज कराई थी। उसी आधार पर शुक्रवार को सुबह चौकी प्रभारी दिनेश राठोर ने गांव रेवास जाकर शंका के आधार पर 3 लोगो को उठाकर चौकी पर लाकर, सख्ती से पूछताछ की तो चोरी का राज खुल गया।  

चौकी प्रभारी राठोर ने बताया कि फरियादी राधेश्याम परमार के द्वारा कुछ दिनों पहले अज्ञात लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उसी आधार पर
आरोपी लखन पिता भंवरलाल बागरी, अशोक पिता थावर बागरी, व गणेश पिता बद्री बागरी तीनो रेवास के है, इन लोगो से हमने सख्ती से पूछताछ की तो तीनो आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया। 

कुछ दिनों पहले केरवासा के मोहनलाल कांकर के कुवे की दो मोटर व केबल, उमेदसिह राठोर के कुवे की मोटर व केबल, विजेंद्रसिंह राठोर के कुवे की मोटर, साथ ही सादाखेडी में फतेहराम धाकड़ के खेत से केबल चोरी हो गई थीं, जिसका आवेदन भी सरसी चौकी पर दे रखा है। गत दिवस रेवास में ईंट भट्टा संचालक श्यामलाल प्रजापत के घर में 2 लाख की चोरी होने के बाद से पुलिस हरकत में आई हुई थीं और चोरों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी खंगालने के साथ-साथ शंका के आधार पर कुछ लोगो से पूछताछ भी कर रही है, ताकि लुटेरे पुलिस के हाथ लग जाए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE