BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2023, 7:35 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ और शहर की ये बड़ी समस्या, जैसे ही बरसे मेघ तो खुली नपा के दावों की पोल, सिल्वर जुबली पर राहगीरों में आक्रोश, पढ़े कमलेश मांगरिया के साथ महेंद्र अहीर की खबर       

Share On:-

नीमच। शहर के बघाना स्थित अंडरब्रिज राहगीरों और रहवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। मामूली बरसात में इस अंडरब्रिज में पानी भर जाता है और तालाब का रूप ले लेता है। आज हुई बारिश के कारण भी ब्रिज के निचे पानी भर गया और एक कार उसमे फंस गई। राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से वाहन को निकलवाया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धनेरिया कला निवासी उदयपुर से लोट रहे थे। बघाना रेलवे फाटक बंद होने के कारण अंडरब्रिज का सहारा लिया। लेकिन ब्रिज के निचे अत्यधिक पानी भरा होने से कार फंस गई। इसके बाद अन्य पिकअप वाहन बुलाया गया और टोचन कर कार को निकाला गया। बघाना रहवासियों को इसको लेकर काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है।  
बघाना वासियो का कहना है कि नगर पालिका और रेलवे विभाग तो उनको भूल ही गया है। जिम्मेदारों को लगता है कि इधर इंसान नहीं रहते है। तभी उनके साथ ऐसा व्यव्हार किया जा रहा है। अंडरब्रिज की सुविधा दी लेकिन वो भी हमारे लिए एक बड़ी समस्या हो गई है। जब फाटक बंद हो और बारिश से अंडरब्रिज में पानी भरा हो तो इंसान कैसे निकले, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है।
नीमच को जिला बने 25 वर्ष हो गए है। सभी जिलेवासी हम इसकी सिल्वर जुबली भी मना रहे है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि नीमच शहर में एक भी ओवरब्रिज की सुविधा नहीं मिल पाई है। नीमच जिले के साथ यह कैसा विकास इन 25 सालो में हुआ है।      

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE