BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 11:01 am
NEWS : एमपी बिरला हॉस्पिटल एवं सीए शाखा के मध्य एमओयू, विधायक आक्या रहे मुख्य अतिथि, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सीए शाखा द्वारा 75 वें सीए दिवस के उपलक्ष में आयोजित रक्त दान शिविर व मुख्य कार्यक्रम में एमपी बिरला समूह के एमपी बिरला हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सीए व उनके परिवार के सदस्यों के लिए छूट की घोषणा की गई। इसके लिए बिरला समूह की ओर से यूनिट हेड़ देवेश मिश्रा व हॉस्पिटल के लोकेशन हेड़ राहुल सेठी ने सीए शाखा के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। सीए शाखा की ओर से अध्यक्षा सीए अंकुर गोयल व सचिव पीयूष अग्रवाल ने हस्ताक्षर किये। 
अध्यक्षा गोयल ने एमपी बिरला समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 75 वें सीए दिवस पर यह सहमति पत्र समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहे एमपी बिरला समूह द्वारा सीए सदस्यों को एक बहुत ही बड़ा उपहार है। बिरला सीमेन्ट के कॉमर्शियल हेड़ योगेश काबरा ने बताया कि स्थानीय सीए शाखा की स्थापना के पश्चात् पहली बार इस प्रकार का कोई एमओयू किया गया है। कार्यक्रम विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। 
मुख्य अतिथि विधायक आक्या ने कहा कि सीए वर्ग देश एवं समाज के पआर्थिक विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, साथ ही उन्होंने एमपी बिरला समूह के द्वारा सीए वर्ग के लिये उठाये गये कदम की भी सराहना की। बिरला सीमेन्ट के यूनिट हेड़ मिश्रा ने कहा कि यह छूट सीए सदस्यों के साथ उनके परिवार के सदस्यों को भी मिलेगी। हॉस्पिटल के लोकेशन हेड ने मिलने वाली सभी छूटों व उनके लिए वांछित दस्तावेजों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। अन्त में सीए शाखा सचिव अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों एवं अन्य आगन्तुकों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE