नीमच। महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी की अध्यक्ष रेखा अनुराग जैन ने बताया कि गवर्निंग काउंसलिंग मेंबर मनोहर बंब के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा जोन कोर्डिनेटर आशा सांभर के धर्म सहायक स्वर्गीय सुरेश सांभर की स्मृति में गंगा वाटिका पक्षी आहार केन्द्र में पक्षियों को ज्वार और मक्का डाली गई। तत्पश्चात रोटरी डायमंड पार्क में वृक्षारोपण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मनोहर (शंभू) बंब, अनुराग जैन, हरीश उपाध्याय, राजेन्द्र मेहता, रेखा अनुराग जैन, मंजूबाला मेहता, प्रियंका मोगरा, मंजू सेहलोत, उमा शर्मा आदि उपस्थित हुए।