मनासा। तहसील के गांव फूलपुरा में 7 जुलाई को बालाजी मंदिर पर मनासा तहसील के गुर्जर समाज के समाजजनो द्वारा अहम निर्णय लिया गया। जिसमें लड़का पक्ष या लड़की पक्ष दोनों मे किसी एक की तरफ से अगर रिश्ता तोड़ा जाता है तो उसको 11 लाख रूपये देने होंगे। साथ ही दोनों पक्ष को 21000-21000 हजार रूपये समाज को देना होंगे। ये रूपए विकास कार्यों में उपयोग में लिये जायेंगे। समाज का निर्णय सर्वमान्य होगा। उक्त मीटिंग में मनासा तहसील के सभी गावों से जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
गुर्जर समाज के अम्बाराम गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि व रामेश्वर गुर्जर पूर्व सरपंच भगोरी ने बताया कि ऐसा निर्णय लेने का कारण यह है कि कोई भी व्यक्ति रिश्ता तोड़ने से पहले सोच समझ कर निर्णय ले। यह निर्णय बड़ा और कठोर जरूरहै लेकिन इससे समाज में छोटी छोटी बात पर रिश्ते टूट जाते है उनपर अंकुश लगेगा।
बैठक में देवरी खवासा से मदनलाल पटेल, कंवरलाल, रामनारायण रतनपुरा, खैमराज मालाखेड़ा, शंकरलाल भदवा, पृथ्वीराज बसंतपुर, नंदकिशोर खेड़ी, मांगीलाल, गंगाराम जालिनेर, सीताराम बड़ोड़िया, कालूराम लोडकिया, बंशीलाल कुंडलिया, उदयराम सोनड्डी, भारत सरपंच फूलपुरा, भागीरथ, गोकरलाल राजपुरा, प्रभुलाल, शंकरलाल आमनखेड़ी, रामसिंग लसुड़िया, रामनारायण पूर्व सरपंच भगोरी सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।