BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 11:59 am
KHABAR : परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्राें पर परचे लेकर पहुंचे कर्मचारी, सामने ही खुलवाए, आउट हुए परचे किए थे निरस्त, दाेबारा हाे रहे, रेडिएंट में ऑब्जर्वर पहुंचा, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की बीकॉम फर्स्ट ईयर के आउट हुए परचाें की परीक्षा दाेबारा शुरू हाे गई है। पहले दिन बिजनेस रेगुलेटरी फ्रेमवर्क विषय का परचा था। दाेबारा परचा आउट न हाे, इसके लिए यूनिवर्सिटी ने पहली बार किसी परीक्षा के दाैरान नया प्रयाेग किया। इसके तहत यूनिवर्सिटी के कर्मचारी सभी 30 केंद्राें पर खुद परचाें के बंडल लेकर पहुंचे। परीक्षा से 15 मिनट पहले उन्हाेंने अपने सामने ही परचे खुलवाए और तब वहीं रुके रहे, जब तक कि परचा शुरू नहीं हाे गया।

कुछ केंद्राें पर कर्मचारी एक घंटे पहले पहुंचे ताे भी उन्हाेंने प्राचार्य काे बंडल तभी साैंपा जब परीक्षा शुरू हाेने वाली थी। इधर, परचा आउट होने के मामले में जिस रेडिएंट कॉलेज के प्राेफेसर की गिरफ्तारी हुई, उस कॉलेज में भी परीक्षा थी। वहां यूनिवर्सिटी ने ऑब्जर्वर भेजा। उनके सामने ही परीक्षा हुई। यही नहीं, इस केंद्र पर परचे दाेपहर 3 बजे खुलवाए, यूनिवर्सिटी कर्मचारी ने ही ऑब्जर्वर की माैजूदगी में परचे वितरित किए। अब 10 जुलाई काे दूसरे विषय का परचा हाेगा। इसके बाद यूनिवर्सिटी किसी भी परीक्षा में इस कॉलेज काे सेंटर नहीं बनाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्राे. अशेष तिवारी ने बताया चूंकि यह पुरानी परीक्षा है और सेंटर बदल नहीं सकते, इसलिए रेडिएंट कॉलेज काे इन दाे परचाें के लिए केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा का समय बदले जाने से परचा आउट हाेने की आशंका घटी
यूनिवर्सिटी ने बीकॉम के दाेनाें परचाें का समय बदल दिया। पहले परचे सुबह 7 से 10 बजे तक हाेते थे, लेकिन अब दाेपहर 3 से 6 कर दिया। इसका फायदा भी मिला। दरअसल सुबह 7 बजे परीक्षा हाेती ताे परचा आउट हाेने की आशंका इसलिए बढ़ जाती, क्याेंकि यूनिवर्सिटी काे संबंधित सेंटराें पर एक दिन पहले परचा भेजना पड़ता। अगला परचा साेमवार काे हाेगा। अगर 7 बजे का समय हाेता ताे परचा दाे दिन पहले शनिवार काे भेजना पड़ता, क्याेंकि सुबह 6 बजे यूनिवर्सिटी से परचे लेना और सेंटराें तक भेजना संभव नहीं है। समय बदलने से परचा आउट हाेने की आशंका घट गई।

सेकंड ईयर में बीकॉम का परचा दाेपहर में
सेकंड ईयर की परीक्षा का जाे टाइम-टेबल घाेषित किया ,उसमें बीकॉम का दाेपहर में रखा है, ताकि परचे आउट न हाें। वैसे यह परीक्षा तीन माह देरी से 11 जुलाई से शुरू हाेकर 28 जुलाई तक चलेगी। ऐसा इसलिए, क्याेंकि डीएवीवी की बीकॉम की परीक्षा के परचे दाे साल से आउट हाे रहे थे। जांच में यह बात सामने आई थी कि 7 बजे परीक्षा हाेने से सुबह जल्द सेंटर पर पेपर पहुंचाना पड़ता है। इस कारण परचे आउट हाेते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE