चित्तौड़गढ़। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कपासन इकाई की घोषणा आज की गई। वैश्य महासभा के महामंत्री सीए नितेश सेठिया ने बताया कि जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया, प्रदेश मंत्री गजेंद्र बाघमार की सहमति से वैश्य महासम्मेलन की कपासन इकाई के लिए अभिषेक दुग्गड़ को कपासन नगर अध्यक्ष, राज विजयवर्गीय को नगर सचिव बनाया गया।
इसी तरह युवा महामंत्री नीलेश बल्दवा ने बताया कि युवा जिलाध्यक्ष हेमंत डांगी की सहमति से दींन बंधु सोमानी को कपासन युवा अध्यक्ष एवं सुधीर विजयवर्गीय को कपासन नगर युवा सचिव बनाया गया है |
महिला जिला महामंत्री लीला आगाल ने बताया कि महिला जिला अध्यक्ष अंकुर गोयल एवं जिला पदाधिकारी सुनीता सावला की सहमति से हेमलता काबरा को कपासन महिला अध्यक्ष एवं सीमा डाड को सचिव का पदभार दिया गया है। प्रदेश पदाधिकारी आई एम सेठिया, गजेंद्र बाघमार, गोपाल मूंदड़ा ने सभी को हार्दिक बधाई दी है। शीघ्र ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा कर शपथ ग्रहण कराया जायेगा।