मारवाड़ जंक्शन | आज नगर के राऊमा विद्यालय बड़ी स्कुल के खेल मैदान में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन सांसद पीपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमंत चौधरी, जिला परिषद सदस्य शैलेश वर्मा के सानिध्य में किया गया
खेल महाकुंभ के तहत नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थीयों ने भाग लिया, सभी ने मैदान में मैराथन करते हुए मैदान का चक्कर लगाया, बालिकाओं, बालक वर्ग की 100मीटर की रिले रेस आयोजित करी गई, जिसमें प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियो को स्मृति चिन्ह प्रदान किये, इस मौक़े पर सांसद चौधरी ने कहा की आज के युवा कल का भविष्य है, जिन्हे हमको फिट रखना है, इसी के तहत पुरे पाली मै ऐसे आयोजन किये जा रहे है सांसद खेल महाकुंभ आयोजन में में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने हिस्सा लिया।