कसरावद | नगर से 3 किलोमीटर दूर खरगोन रोड स्थित साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं द्वारा साईं बाबा के दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया। एवं दोपहर 12 बजे साईं बाबा की महाआरती की गई। आरती के बाद पधारे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की । वही आपको बता दें बड़वाह निवासी मुन्ना राजेंद्र सेठाना ने साईं बाबा मंदिर में 51 हजार की राशि दान में दी। भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 से देर शाम तक चला।