BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 6:57 pm
BIG NEWS : जिले का गांव सिनखेड़ा और युवक अयान, जब दोस्तों के साथ गया नहाने तालाब में तो हो गया ये बड़ा हादसा, सूचना मिलते ही दौड़े ग्रामीण, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर      

Share On:-

खरगोन। जिले के बरुड थाना क्षेत्र के ग्राम सिनखेड़ा स्थित एक तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। बालक अपने दोस्तों के साथ गया था, गहरे पानी मे जाने से वह डूब गया जिसके बाद साथ गए दोस्तो ने परिजनों को सूचना दी। हादसा शुक्रवार देर शाम का है। शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम ने शव निकाला।  
मिली जानकारी अनुसार खरगोन शहर के टवड़ी मोहल्ला क्षेत्र में रहने वाला अयान पिता आरिफ अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार की शाम को सिनखेड़ा तालाब नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ गए साथियों ने घरवालों को सूचना दी, इसके बाद परिजन और क्षेत्रवासी तालाब पहुंचे।मामले की सूचना मिलने के बाद बरूड थाने से थाना प्रभारी गीता सोलंकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। रात के समय रेस्क्यू टीम ने बालक के शव को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शनिवार की सुबह बालक का शव रेस्क्यू टीम को नजर आया, जिसे तालाब से बाहर निकाल कर बरूड के स्वास्थ्य केंद्र पर परीक्षण के लिए भेजा। वहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE