BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 7:42 pm
BIG NEWS : कमल राणा के गुर्गे की खबर लिखने पर पत्रकार को मिली धमकी, जीरन थाने पर हस्तीमल सुथार के रिश्तेदार गोपाल पर मामला दर्ज, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। विधायक दिलीप सिंह परिहार के साथ कुख्यात तस्कर कमल राणा के सहयोगी जीरन निवासी हस्तीमल सुथार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसको लेकर नीमच के ही पत्रकार ने खबर छाप दी थी। इस खबर को छापने को लेकर कमल राणा के गुर्गे हस्तीमल के रिश्तेदार ने पत्रकार को धमकी दे डाली। जिसकी पत्रकार द्वारा जीरन थाने पर शिकायत की गई। 
फरियादी राजेश पिता मांगीलाल लक्षकार ने बताया कि एक समाचार मेरे द्वारा स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था। इसे लेकर गोपाल सुथार ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे भतीजे हस्तीमल का तूने समाचार छापा है। मेरे भतीजे को बाहर आने दे, फिर तेरा बैंड बजाएंगे, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर भी इसी तरह से इशारे में धमकी दी। मामले में जीरन पुलिस को शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE