BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 8, 2023, 7:52 pm
BIG NEWS : नीमच शहर के मुख्य बाजार में गूंजा शर्म करो-शर्म करो, नगरपालिका मूर्ख बनाना बंद करो, झूठ बोलना बंद करो, व्यापारियों ने धरना देकर उठाई मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। शर्म करो-शर्म करो, नगरपालिका मूर्ख बनाना बंद करो, झूठ बोलना बंद करो। यह नजारा शहर के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र बौहरा बाजार का है। यहां बाजार के व्यापारी रोड बनाने की मांग को लेकर एक बार फिर धरने पर बैठ गए और उग्र नारेबाजी कर प्रदर्शन पर उतारू हो गए। दरअसल पिछले डेढ़ माह पूर्व भी बोहरा बाजार की व्यापारियों ने बाजार के बाहर धरना दिया था, और रोड बनाने की मांग कर रहे थे।तब सभापति मनोहर मोटवानी, धर्मेश पुरोहित और पार्षदों ने कहा था कि हम जिम्मेदार लोग हैं और वादा कर रहे हैं कि मोहर्रम से पहले रोड बनकर तैयार हो जाएगा। लेकिन यह वादा पूरा नहीं किया गया। जब पार्षद रानी शादी मसूदी ने धरने पर बैठने की धमकी दी तो नगरपालिका द्वारा चुरी भेजकर गड्ढों को भरने की कवायद की गई। जिसको लेकर व्यापारी भड़क गए और प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतर आए।चूरी के ट्रैक्टर को पार्षद और व्यापारियों ने वापस रवाना कर दिया।व्यापारियों का कहना है कि चूरी से और हालात गड़बड़ा जाएंगे। व्यापारियों ने यह भी कहा कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के चक्कर और महत्वकांक्षाओं के चलते रोड के निर्माण का काम नहीं हो रहा है। पार्षद रानी साबिर मसूदी का कहना है कि सभापति मनोहर मोटवानी द्वारा हस्ताक्षर न किए जाने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। व्यापारी मनोहर मोटवानी को बुलाने की मांग पर अड़ गए लेकिन सभापति मौके पर नहीं आए। नगरपालिका अधिकारी अंबालाल मेघवाल और कन्हैयालाल शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता तरुण बाहेती, उमराव सिंह गुर्जर, राकेश अहीर,योगेश प्रजापति, मुकेश कालरा,मुस्तफा राणा,तालिब चोपड़ा, और आम आदमी पार्टी के नवीन अग्रवाल, अशोक सागर, रिजवाना खान भी व्यापारियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर नहीं पहुंचा।

सीएमओ महिंद्र वशिष्ठ के शुक्रवार से रोड निर्माण का कार्य शुरू होने के वादे के बाद नीमच में बोहरा बाजार के व्यापारियों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। धरने में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता सम्मिलित हुए। इस दौरान धरना स्थल पर लगाया गया अनूठा बैनर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा था। जिसमें तंज कसते हुए लिखा गया था कि नीमच नरक पालिका के अध्यक्ष, सभापति और सीएमओ का रोड बनाने की बजाए चूरी डलवाने के लिए आभार। 
महेंद्र वशिष्ठ से धरने में शामिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने चर्चा की। इस दौरान महेंद्र वशिष्ठ से पार्षद प्रतिनिधि मोनू लोक्स की तीखी बहस भी हुई। देखना दिलचस्प होगा कि एक बार फिर सीएमओ का वादा लॉलीपॉप सिद्ध होता है या हकीकत में तब्दील होता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE