पाली | जिले के गुड़ा एंडला क्षेत्र के पेनावा गांव में सड़क मार्ग पर पैदल जा रहे तीन युवकों को एक खालसा ट्रैवल्स की निजी बस ने चपेट में ले लिया हादसे में तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई तीनों युवक रिश्तेदार थे हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया सूचना से गुडा एंदला थाना पाली जिला मुख्यालय से पुलिस मौके पर पहुंची एवं शवों को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल बांगड़ अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया हादसे में जेताराम देवासी निवासी पेनावा, अमराराम देवासी निवासी डरी, कानाराम देवासी जालौर की मौत हो गई पुलिस द्वारा उक्त बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है और बस को जप्त दिया गया है एक साथ तीन लोगों की निर्मम मौत से क्षेत्र में निजी बसों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा