BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 2:20 pm
BIG NEWS : उपलाई पंचायत की कई लाडली बहनों के खाते में नही आई राशि, सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत, पढ़े पवन धाकड की खबर  

Share On:-

जावरा। मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के बैंक खातों में 10 जून को एक-एक हजार रुपये डाले थे। लेकिन यह राशि कई महिलाओं के खातों में अब तक नही पहुंची ही नहीं। जिन बहनों के खातों में 1000 रूपए की राशि आ गई है उनके चेहरे तो खुशी से खिल रहे हैं लेकिन अभी ऐसी कई लाडली बहने हैं जो पात्र होने के बावजूद भी अपात्र बनी हुई है। जिससे कई बहनों में मायूसी देखी जा रही है। कई बहने अपने मोबाइल में एक हजार की राशि का मैसेज आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है लेकिन अभी तक उन्हें यह राशि नहीं मिली है। जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद व सीएम हेल्पलाइन में भी कर दी है लेकिन अभी तक कोई संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिल रहा है। ये महिलाए बैंकों के चक्कर काट काट कर काफी परेशान हो रही है। 
ग्राम पंचायत उपलाई की लीलाबाई नानालाल अटोलिया, ज्योति महेश धाकड़, आरती महेश, समता राधेश्याम सोनी, कलावती बद्रीलाल, माया कुंवर जुझार सिंह आदि कई बहने एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की कई बहने इस योजना से वंचित रह गईं है।  उपलाई के महेश धाकड़ एवं सरसी के कन्हैयालाल धाकड़ ने बताया कि महिलाओं द्वारा जनपद में व सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई लेकिन संतुष्टि पूर्ण नहीं मिल रहा है। उल्टा शिकायत वापस लेने को कहा जा रहा है। इन सभी महिलाओं की डीबीआर भी कंप्लीट हो चुकी है फिर समस्या कहां है। 
धाकड़ ने बताया कि 10 जुलाई को इस खाते में दूसरी किस्त भी मिलने वाली है ऐसी स्थिति में इन बहनों का क्या होगा। धाकड़ ने कलेक्टर एसडीएम को इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए इन बहनों को खाते में राशि दिलाए जाने की मांग की है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE