BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 3:02 pm
BIG NEWS : सकल जैन समाज सहित नगर की सामाजिक संस्थाओ ने किया नगर के गौरव एवं नव नियुक्त साधुमार्गी जैन श्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी का बहूमान, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। सकल जैन समाज सहित नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओ ने रविवार को वर्धमान जैन स्थानक भवन पर प्रातः 9.15 बजे जावद (सिंगोली निवासी) हंसमुख मिलनसार सहज सरल व्यक्तित्व के धनी परम गुरु भक्त नरेंद्र कुमार गांधी का अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर स्वागत अभिनंदन एवं बहूमान किया।
मिली जानकारी के अनुसार सिंगोली नगर मे जन्मे गांधी परिवार के लाल नगर गौरव वर्तमान मे जावद निवासी नरेंद्र कुमार गांधी के साधुमार्गी जैन श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात प्रथम बार नगर आगमन पर सकल जैन समाज सहित अनेक संघो द्वारा स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम श्री वर्धमान स्थानक भवन पर आयोजित हुआ। गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन से नगर मे जबरदस्त हर्ष ओर उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्थानक भवन पर आयोजित धर्म सभा एवं स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान यहां विराजित पूज्या गुरूणी मैय्या यश कंवर जी म.सा की सुशिष्या महाश्रमणी संघ संरक्षिका पूज्या श्री रमीला कंवर जी एवं सेवा भावी श्री सुशीला कंवर जी मसा के प्रवचन हुए जिसमे बोलते हुए रमिला कंवर जी मसा ने कहा कि हम आज की पीढ़ी को संस्कारवान बनाएगे तो उनका जीवन संवर जाएगा ओर हम हमारे बच्चो अच्छे संस्कार नही देगे तो उनका जीवन पतन की ओर बढ़ेगा। प्रवचन के दौरान सुशीला कंवर जी मसा ने कहा कि आज ये स्वागत अभिनंदन हो रहा है ये व्यक्ति का नही उनके गुणो ओर संस्कारो का हो रहा है इसलिए इन्सान को हमेशा सद कर्म करते हुए अच्छे संस्कारो के साथ जीवन जिना चाहिए। 
धर्म सभा एवं स्वागत अभिनंदन समारोह के अवसर पर पूर्व विधायक दुलीचंद जैन, श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र नागोरी, मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष भंवरलाल कछाला, वरिष्ठ श्रावक नाथुलाल गांधी, बजरंग व्यायाम संचालक ओंकारलाल शर्मा, वरिष्ठ अभिभाषक कैलाश जोशी, दिगंबर समाज के वरिष्ठ भगवती लाल मोहिवाल, हरकचंद मोहिवाल, गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज के हरीश शर्मा, राजकुमार मेहता, संजय नागौरी एडवोकेट एवं यश महिला मंडल की उपाध्यक्ष स्नेहलता मेहता, सुशील सुराणा बेंगू, साधुमार्गी जैन श्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चेलावत एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गांधी ने अपने विचार व्यक्त किए। 
गांधी ने अपनी जन्मभूमि की माटी को नमन करते हुए कहा की इस माटी से और बुजुर्गो से मिले संस्कारो की बदौलत ही मैं आज इस मुकाम पर हुं। अपने बुजुर्गो ओर गुरू भगवंतो के बताये मार्ग पर चलकर ही हम हमेशा आगे बढ सकते है। 

नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया अभिनंदन-
 
स्वागत अभिनंदन समारोह मे नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी एवं उनके साथ पधारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत चेलावत जावद साधुमार्गी संध के उपाध्यक्ष सागरमल कांठेड नीमच श्री संघ के कन्हैयालाल कांठेड का श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्री संघ, मूर्तिपूजक श्रीसंघ, दिगंबर जैन श्री संघ, कुंद कुंद कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, बजरंग व्यायाम, केशव शिक्षण समिती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अभिभाषक संघ, पत्रकार संघ, कपड़ा एवं बर्तन संघ पत्थर व्यवसायी संघ, जैन कांफ्रेंस, यश मंडल, जैन युवा संघ सहित अनेक सामाजिक संगठनो की ओर से सभी अथितियो का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जैन ने किया और आभार संघ मंत्री पवन मेहता ने प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE