BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 3:09 pm
BIG NEWS : एमपी भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, 23 साल की दुर्गा की दर्दनाक मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर     

Share On:-

शाजापुर। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे रोजवस टोल टैक्स और नैनावद के बीच एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे टोल टैक्स वाहन से जिला अस्पताल लाया गया है और उसका उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार को एक बड़े वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ जो व्यक्ति था वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल शाजापुर के मुताबिक दुर्गा बाई पति बादर उम्र 23 वर्ष की मौत हो गई है और गुड्डू पिता नागु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। मक्सी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक महिला को कुचलता चला गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। गंभीर घायल को उपचार हेतु शाजापुर भेज दिया गया था। घटना की सूचना मिलते मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक गंभीर घायल और मृतिका को शाजापुर अस्पताल लाया जा चुका था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE