BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 9, 2023, 4:49 pm
NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा उदयपुरवाटी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन,  राजेंद्र गोरा बने अध्यक्ष सत्यपाल कांटीवाल बने मंत्री, पढ़े खबर 

Share On:-

राजस्थान | शिक्षक संघ अंबेडकर उपशाखा उदयपुरवाटी का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को बाल साधना उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडी गुढ़ा गोड़जी में चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम लाल बागोतिया एवं राधेश्याम तानेनियां की देखरेख में करवाए गए। जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रसाद गोरा को पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। वही सत्यपाल कांटीवाल को मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया। महेश कुमार बरवड़ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी की महिला मंत्री पद का जिम्मा शिक्षिका सीता देवी को दिया गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी कई शिक्षक साथियों का निर्वाचन कर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।निर्वाचन अधिकारी बागोतिया द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी को संघ के प्रति ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की भावना से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम लाल बागोतिया जबकि विशिष्ट अतिथि भोलाराम सबल और बृजलाल धोलीवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राधेश्याम तानेनियां द्वारा की गई। कार्यक्रम में भोलाराम सबल एवं बृजलाल धोलीवाल को शाॅल एवं माला पहनाकर संगठन की ओर से  सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोरा और उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों ने मनचासीन अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए उपस्थित शिक्षक साथियों का आभार जताया। मंच संचालन सत्यपाल कांटीवाल द्वारा किया गया। इस दौरान मुकेश कुमार कल्याण, वीरेंद्र रसगनियां, विकेश निर्मल, भोलूराम जोगपाल, महेश बरवड़ सहित कई शिक्षक गण मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE