खरगोन। शहर में रविवार को बिरला मार्ग पर हुई एक शादी आकर्षण का केंद्र। यहां निवासरत शहर के प्रतिष्ठित परिवार बोन्दर महाजन के यहां गाय- बछड़े का विवाह कुटुंब, परिवार, रिश्तेदारों और समाजजनों की मौजूदगी में घर पर पाली गई गाय (राधे) का विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ कराया।
सुबह से ही घर पर. मेहमान जुटे और पूरे गाजे-बाजे के साथ विवाह की तैयारी शुरू हुई। करीब 10 बजे गौशाला से दूल्हे के रूप में बछड़े शम्भू को लाया गया। पंडित रूपेश राणा ने विवाब संपन्न कराया। बोन्दर परिवार के दामोदर महाजन ने बताया उनकी पत्नी केंसर से पीड़ित थी। गौसेवा, गोमूत्र से वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई। इसलिये बछिया को बेटी की तरह विदा करने की इच्छा हुई और परिवार भी सहमत हुए। विवाह के बाद सामुहिकभोज भी हुआ। जिसमें 350 से अधिक लोगो ने भोजन किया। बछिया कि विदाई में पशु आहार उपहार स्वरूप गौशाला में दिए गए। आयोजन के दौरान परिवार में उत्सवी माहौल रहा।