BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 12:12 pm
BIG NEWS : कॉकटेल्स एंड ड्रीम्स पब, और युवती को लगा धक्का, तो भड़क पड़े साथी, देखते ही देखते लोगो का लगा जमावड़ा, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल, सुचना मिलते पहुंची पुलिस, जाने क्या हे पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | रविवार रात एक युवक के साथ तीन से ज्यादा युवकों ने मारपीट की। बताया जाता है कि पिटाए युवक के साथ एक युवती पब में पहुंची थी। यहां युवती को धक्का लगने की बात पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद हाथापाई होने लगी और देखते-देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एबी रोड के पास बने कॉकटेल एंड ड्रीम्स पब के बाहर का बताया जा रहा है। पब में एक युवक का युवती को धक्का लग गया। जिसे लेकर युवती के साथ आए युवक ने विरोध किया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी में दोनों पक्ष में मारपीट हो गई।

एबी रोड के नजदीक वह पब जहां मारपीट हुई।
पुलिस के मुताबिक अब पूरे मामले में जांच कर वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। फिलहाल अफसर पूरे मामले में आधिकारिक पुष्टि नही कर रहे। बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कर रही है।

पहले भी हो चुकी है इसी पब में मारपीट

युवती को टच करने पर विवाद, लड़ते-लड़ते सड़क पर आए; पुलिस के आने से पहले सभी भागे

इंदौर कॉकटेल्स एंड ड्रीम्स पब में रविवार रात जमकर मारपीट हुई। विवाद लड़की छेड़ने की बात से शुरू हुआ, इसके बाद लड़की के दोस्तों और अन्य लोगों ने मिलकर मनचलों की पिटाई कर दी। दोनों तरफ के युवा लड़ते-लड़ते सड़क पर आ गए। यहां बाउंसरों ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही सभी लोग भाग चुके थे।

ये घटना लसूड़िया स्काय अर्थ स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने पब में हुई। छेड़छाड़ की बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पब में डांस कर रहे युवक ने एक अन्य युवक के साथ आई फ्रेंड पर कमेंट्स कर दिए। इससे गुस्साए युवक ने आरोपी मनचले की पिटाई शुरू कर दी। उसने युवक को पहले क्लब के अंदर मारा फिर बाहर ले जाकर अपने अन्य दोस्तों के साथ उसकी जमकर धुनाई की। बताया जा रहा है कि मारपीट के वक्त दोनों शराब के नशे में थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE