BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 10, 2023, 12:46 pm
REPORT : गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी के नीमच प्रवास पर अरावली गौशाला के प्रतिनिधि मंडल ने गौशालाओं के विकास के लिए सौंपा ज्ञापन, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। मप्र गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी के नीमच प्रवास पर अरावली गौशाला के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे भेंट कर क्षेत्र में गोवंश की दुर्दशा व गौशाला के विकास के लिए मांग पत्र भेंट किया। गत दिनों राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गौ संवर्धन बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद जी गिरी के एक दिवसीय शासकीय प्रवास पर नीमच आगमन हुआ, जहां उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में जिला गोपालन तथा पशु चिकित्सा के विभागीय अधिकारियों के साथ निजी तथा शासकीय गौशालाओं के प्रतिनिधियों की बैठक की व मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश व गौशालाओं की समृद्धि हेतु चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी बैठक में दी। इस बैठक में जिले की सभी गौशालाओं के प्रतिनिधि के साथ कुकड़ेश्वर में जन सहयोग से संचालित अरावली गौशाला के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष कैलाश राठौर ने उनसे विश्राम गृह नीमच पर भेंट कर अरावली गौ सेवा ट्रस्ट की विभिन्न गतिविधियों से उन्हें अवगत करा कर, विकास पत्र सौंपा व गौशाला दर्शन हेतु निमंत्रण दिया। इस अवसर पर वीएचपी के क्षेत्र क्षेत्र गौ रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा प्रांत संगठन मंत्री रविंद्र गर्ग, डॉ प्रहलाद सेन विशेष रूप से उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE